फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगी फिरदा गांदा-गांदा... पर मची धूम

Wed, 03 Feb 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहल में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत सिंह मुख्यातिथि रहे। स्कूल प्रधानाचार्य प्रताप सिंह कौंडल ने मुख्यातिथि का टोपी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद बच्चों ने पहाड़ी गिद्दा, कव्वाली, नाटी, एकल गान, लघु नाटिका, पंजाबी  गिद्दा और भांगड़ा प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

जोगी फिरदा गांदा-गांदा... पर प्रस्तुत नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल के वार्षिक समारोह का दिन सभी बच्चों के लिए विशेष होता है। वर्ष भर में बच्चे अपनी प्रतिभा का कौशल दिखाते है।

इसका पुरस्कार उन्हें समारोह में मिलता है। लेकिन जिन बच्चों को इनाम नहीं मिलता है, उनमें भी आगामी वर्ष में अपने लिए इनाम लेने की प्रतिभा जागृत होती है।

उन्होंने बच्चों को मेहनत से आगे बढ़ने और गुरुजनों का आदर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वार्षिक परीक्षाओं और अन्य गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रामकुमार शर्मा, कोडावाली पंचायत की प्रधान रामकौर, बीडीसी सदस्य कुलदीप कौर व समाजसेवी जोगिंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें