फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी आरएलए केंद्रों में तय तिथियों पर होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग
विज्ञापन

ऑनलाइन स्लॉट बुक कर ही पहुंचने की सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के वाहन चालकों और ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों के लिए आरटीओ बिलासपुर ने अगस्त 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत पूरे महीने जिले के विभिन्न उपमंडलों और आरएलए केंद्रों में निर्धारित तिथियों पर वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।
विभाग ने आवेदकों से तय कार्यक्रम के अनुसार ही संबंधित केंद्रों पर पहुंचने और जहां ऑनलाइन स्लॉट व्यवस्था लागू है, वहां पहले से स्लॉट बुक करने की अपील की है। जारी कार्यक्रम के अनुसार बिलासपुर आरटीओ एचपी.69 में वाहनों की पासिंग 4 और 29 अगस्त को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 14 और 27 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। आरएलए बिलासपुर एचपी.24 में ड्राइविंग टेस्ट 12 अगस्त को होगा। घुमारवीं एचपी.23 में ड्राइविंग टेस्ट 6 और 21 अगस्त और वाहन पासिंग 7 और 22 अगस्त को होगी। बरमाणा में वाहन पासिंग 14 और 25 अगस्त को होगी, जबकि रानीकोटला में 10 और 20 अगस्त को वाहन पासिंग की जाएगी। झंडूता एचपी.89 में ड्राइविंग टेस्ट 17 अगस्त और वाहन पासिंग 18 अगस्त को होगी। वहीं स्वारघाट में 3 अगस्त को ही ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग दोनों का आयोजन किया जाएगा। टोबा आरएलए क्षेत्र में यह प्रक्रिया 19 अगस्त को संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन स्थानों पर एक ही दिन ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग निर्धारित है, वहां सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा, जबकि दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक वाहनों की पासिंग की जाएगी। दोपहर 1 बजे से पहले निर्धारित कार्यक्रम उसी समय सीमा में संपन्न होंगे। आरटीओ ने सभी आरएलए कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम के दौरान भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न हो सके। विभाग ने बताया है कि जहां ऑनलाइन स्लॉट प्रणाली लागू है, वहां आवेदक स्लॉट बुक करने के बाद ही टेस्ट या वाहन पासिंग के लिए पहुंचें। किसी भी प्रशासनिक या अपरिहार्य कारण से कार्यक्रम में बदलाव संभव है, इसलिए संबंधित तिथि से पहले अपने आरएलए या आरटीओ कार्यालय से जानकारी की पुष्टि कर लेना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें