फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सेव वाटर, प्रिजर्व, प्रोटेक्ट एंड रिस्टोर अभियान शुरू

Thu, 23 Apr 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक जल स्रोतों को किया जाएगा साफ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर में 25 अप्रैल तक सेव वाटर, प्रिजर्व, प्रोटेक्ट एंड रिस्टोर अभियान चलाया जा रहा है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर ने बताया कि यह अभियान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य जल के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर की ओर से महिला मंडलों, युवा मंडलों, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों और पैरा लीगल वालंटियर्स के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक जल स्रोतों जैसे कुएं, बावड़ियों आदि की सफाई का कार्य किया जा रहा है, ताकि इन स्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वह अपने आसपास के प्राकृतिक जल स्रोतों को साफ एवं स्वच्छ रखें और जल संरक्षण में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें