फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
- पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : गौतम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विशेष पौधरोपण अभियान का आयोजन किया। इस अभियान की थीम एक पेड़ मां के नाम थी, जिसका उद्देश्य मातृत्व की महत्ता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। यह अभियान प्रधानमंत्री ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का हिस्सा रहा।
विज्ञापन

संस्थान के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ परिसर में पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार गौतम ने कहा पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस पौधरोपण अभियान के माध्यम से हम न केवल प्राकृतिक वातावरण को सुदृढ़ कर रहे हैं, बल्कि अपनी माताओं के प्रति सम्मान भी व्यक्त कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरणीय असंतुलन से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण के महत्व को उजागर करना है। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का समापन संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और भविष्य में इस तरह के और अभियानों में शामिल होने का प्रण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें