-डीएवी स्कूल बिलासपुर में मनाया वार्षिक खेल दिवस , ग्रैंड पेरेंट्स डे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर की ओर से वार्षिक खेल दिवस का आयोजन कहलूर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। खेलों का शुभारंभ डीएवी राज्य खेल समन्वयक केएस गुलेरिया ने किया।
समारोह में रैबिट वॉक, बैलेंसिंग द कोन विद बॉल, चिक वॉक, पेग सर्कल, ऑब्सटेकल वॉक, पैक द बैग, हर्डल वॉक, बिल्ड द कैसल, ड्रैग थे बॉल की हुला हूप्स, सेक वॉक, कलेक्ट द थिंग्स, हुला हूप बैलेंसिंग, बैलेंसिंग द बॉल, थ्रेडिंग द बीड्स, थ्री लेग्स वॉक, ड्राइव द कार, बैलून बैलेंस रेस, लेमन स्पून रेस, 50 मीटर रेस, हर्डल रेस, ड्रैग द बॉल, हॉकी खेल, 100, 200 मीटर की रेस आदि खेले हुई। व्यास हाउस को खेल प्रतियोगिताओं में सर्वोत्तम हाउस के पद से सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रैंड पेरेंट्स डे भी मनाया गया जिसमें बच्चों के दादा-दादी आए थे। उन्होंने भी बच्चों के साथ नृत्य प्रस्तुति दी। अभिभावकों के मनोरंजन के लिए म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया, जिसमें संतोष ने पहला, रीमा ने दूसरा और मेघा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सुनील गुप्ता, शिवपाल मिन्हास, क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर के सेक्रेटरी विशाल जगोता, एडीसी निधि पटेल, उनके पति कर्ण सिंह, डॉ. तहसीन मुस्ताक, डीएवी बिलासपुर की प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन आदि उपस्थित रहे।