फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संत निरंकारी मिशन ने सीर खड्ड में चलाया सफाई अभियान

Sun, 23 Feb 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं क्षेत्र में सीर खड्ड की साफ-सफाई करते संत निरंकारी । संवाद
विज्ञापन
स्वयंसेवियों ने चार घंटे की खड्ड के आसपास की साफ-सफाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर) संत निरंकारी मिशन की ओर से घुमारवीं की सीर खड्ड में रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। स्वयंसेवियों ने चार घंटे खड्ड के आसपास साफ-सफाई की।
विज्ञापन

संत निरंकारी ब्रांच घुमारवीं के जोनल इंचार्ज गोबर्धन शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 स्थानों पर एक साथ चलाया जा रहा है।। इसकी व्यापकता इसे एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेगी, जिससे जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया। इस अभियान में संत निरंकारी मिशन के लगभग 300 समर्पित स्वयंसेवक और विभिन्न संस्थानों के युवा मिलकर जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश फैला रहे हैं। यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को समाज कल्याण की दिशा में सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है। संत निरंकारी मिशन में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य न केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना है, बल्कि जल संरक्षण को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना भी है। इस दौरान नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं और झरने जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण को समर्पित इस अभियान ने अपने पहले दो चरणों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष तृतीय चरण को और अधिक व्यापक और प्रभावी बनाया गया है, ताकि यह अभियान समाज में जागरुकता, सेवा और समर्पण की एक सशक्त लहर उत्पन्न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें