फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संस्कार सोसायटी ने छत पंचायत में रोपे औषधीय पौधे

Sun, 10 Aug 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
संस्कार सोसायटी घुमारवीं की ओर से छत पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण करते हुए ग्रामीण।
विज्ञापन
पौधरोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाए :शारदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संस्कार सोसायटी घुमारवीं ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छत पंचायत के लुहारवी गांव में पौधरोपण किया गया। संस्था ने छत पंचायत में अर्जुन, सिल्वर रॉक, जामुन, पीपल, बेहड़, आंवला आदि पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बागवानी विभाग से सेवानिवृत विषयवाद विशेषज्ञ कुलदीप शारदा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाए, ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए वन सुरिक्षत रह सकें। उन्होंने कहा कि दादा लगाएगा पौधे तब पोता खाएगा इसलिए हम सबको हर साल पौधे लगाने चाहिए और उनका संरक्षण भी करना जरूरी है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सुरेश जम्वाल ने कहा कि समाज के कल्याण के लिए इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बताया कि संस्कार सोसायटी घुमारवीं उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में पौधरोपण कर चुकी है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण करना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि संस्था जहां भी पौधरोपण करती है उसके अगले साल उस स्थान पर जाकर उन पौधों के आसपास उगी घास और झाड़ियों की सफाई की जाती है व पशुओं से बचाने के लिए प्रत्येक पौधे के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। इसके फलस्वरूप टकरेड़ा , बाड़ी, बाह, सिल्ह, भराड़ी आदि स्थानों पर लगाए गए पौधे अब बड़े हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को हर साल एक पौधा ऐसा लगाना चाहिए और उसकी जीवन भर बच्चों की तरह देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान कोटलू उर्मिला, महिला मंडल ठापर प्रधान विनीता, महिला मंडल छत प्रधान नीलम, नीना, अनिनाश, अमित, नरेंद्र, कप्तान होशियार सिंह, जगदीश, सुखदेव , कोटलू पंचायत उप प्रधान विवेक संख्यान, रामकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें