श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए थे पुख्ता प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शक्तिपीठ नयना देवी में रविवार को करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने जहां माता जी के दर्शन किए, वहीं पर अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे। पूरा दिन श्रद्धालु लगातार दरबार में पहुंचते रहे और दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ नीचे पांच नंबर सेक्टर तक पहुंच गई। होमगार्ड के जवानों ने श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में मंदिर भेजा और मंदिर के अंदर सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं को लाइनों में ही दर्शन करवाए और नियंत्रण किया। श्रद्धालुओं ने भी शांतिपूर्वक कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और दर्शन किए। श्रद्धालुओं को दर्शन करने में तीन से चार घंटे का समय लगा। मंदिर के निकासी और मुख्य द्वार के पास पंजाब की समाज सेवी संस्थाओं के द्वारा ठंडे पानी की छबील भी लगाई गई। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने रविवार को मां के दर्शन किए।