स्कूल में तीन साल के लिए किया एसएमसी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ में स्कूल प्रबंधन समिति के गठन के लिए आमसभा हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने की।
इस अवसर पर संजय कुमार को सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार से स्कूल प्रबंधन समिति का तीन साल के लिए प्रधान चुना गया। इसके अलावा सुखराम, बलदेव दास, सनी कुमार, देवकी, वनिता देवी, अनु कुमारी, सरोज कुमारी, कमलेश, निर्मला देवी, संजीव कुमार, ताज मोहम्मद, राकेश कुमार, पाली राम और सुनीता देवी को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि एक सशक्त, सुदृढ़ और सक्षम एसएमसी किसी भी स्कूल के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सभी अभिभावकों को समय-समय पर स्कूल प्रबंधन के साथ संवाद करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर अध्यापक अशोक कुमार ने शिक्षा में एसएमसी की भूमिका और पूजा शर्मा ने स्वास्थ्य शिक्षा में एसएमसी के योगदान पर विचार रखे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बकरोआ की प्रधान कमलेश कुमारी, वार्ड सदस्य प्यारेलाल, प्रकाश चंद, अखिलेश कुमार, कुसुम चौहान, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
बिलासपुर के कल्लर स्कूल में आयोजित आम सभा में उपस्थित प्रधानाचार्य,अध्यापक व अन्य