फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता के जवान संदीप कुमार को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
झंडूता में जवान संदीप कुमार श्रद्धांजलि देती पत्नी। संवाद
विज्ञापन
सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सेना की टुकड़ी ने दी सशस्त्र सलामी
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से हुआ निधन

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घराण के गांव खमेड़ा कलां निवासी भारतीय सेना के जवान संदीप कुमार (35) का वीरवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान की अंतिम विदाई के दौरान माहौल गमगीन हो गया। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और श्रद्धांजलि अर्पित की। संदीप कुमार भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में सेवाएं दे रहे थे। वह 27 दिसंबर 2010 को सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। 10 नवंबर को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व सैनिक कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पुष्पचक्र अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी। समिति के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरनाथ धीमान, उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर सर्वजीत सिंह, सूबेदार मेजर नानक चंद, कैप्टन योगेंद्र पाल सेना मेडल, सूबेदार मेजर ज्ञानचंद, सूबेदार सोहन सिंह, नायब सूबेदार राजकुमार पटियाल, सूबेदार जगजीत सिंह, सूबेदार बलदेव सिंह, कैप्टन संजय कुमार, सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह पटियाल और सब इंस्पेक्टर हेमराज सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे। घराण और दसलेहड़ा पंचायतों के प्रधानों सहित क्षेत्र के लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रशासन की ओर से झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल, कांग्रेस पार्टी के महासचिव विवेक कुमार और एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर जवान को नमन किया। भारतीय सेना की सम्मान गार्ड ने सशस्त्र सलामी देकर संदीप कुमार को अंतिम विदाई दी। अंत में पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से भारत माता की जय के नारे लगाए गए और दो मिनट का मौन रखकर जवान को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि संदीप कुमार जून 2026 में छुट्टी लेकर घर आए थे और करीब 45 दिन परिवार के साथ बिताने के बाद अगस्त में वापस अपनी ड्यूटी पर लौट गए थे। जवान विवाहित थे, लेकिन अभी उनकी कोई संतान नहीं थी। देश की सरहदों की रक्षा में अपना योगदान देने वाले संदीप कुमार की असमय विदाई से क्षेत्र ने एक होनहार जवान खो दिया है।

झंडूता में जवान संदीप कुमार श्रद्धांजलि देती पत्नी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें