घुमारवीं(बिलासपुर)। मतवाना गांव के जिन युवाओं ने सरकारी राशन घोटाले को उजागर किया था, उन्हीं पर अब सरकारी अमला दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। प्रशासन के अधिकारियों ने अब उनकी दुकान से सैंपल भरना शुरू कर दिए हैं। युवक का एक भाई दुकान करता है, उसकी दुकान से सैंपल भरा गया है। यह सैंपल तब भरा जब उन्होंने वीडियो बनाकर घोटाले का पर्दाफाश किया।
लोगों में बाजार में यही चर्चा है कि इसका सैंपल तभी भरा गया है जब इनके भाई ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया है। लोगों में यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले को राजनीति के कारण सैंपल भरने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को डरा धमका कर भराया जा रहा है।