फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.23 किलो भुक्की के साथ के साथ पकड़ा सप्लायर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। पुलिस ने शुक्रवार को नशे के एक बड़े कारोबारी पर कार्रवाई की है। पुलिस के रडार पर चल रहे मुख्य सप्लायर को पुलिस ने 3.23 किलो भुक्की चरस के मजारी में नाके के दौरान पकड़ा है। आरोपी पूरे क्षेत्र में चरस का कारोबार करता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरेजन सिंह ऊर्फ मेहर मजारी क्षेत्र का रहने वाला है। आरोप यहां का मुख्य सप्लायर था। कुछ रोज पहले मजारी में पकड़े गए पंजाब के युवक के तार भी इसी से जुड़े हुए हो सकते हैं, पुलिस ये भी मान रही है। जैसे ही शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली की उक्त व्यक्ति एक बड़ी खेप को ठिकाने लगाने जा रहा है तभी उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर भुक्की को कब्जे में ले लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया पकड़ा गया आरोपी पुलिस के रडार पर था। आरोपी क्षेत्र का मुख्य सप्लायर है। जिसके तार पहले पकड़े गए लोगों से भी जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछाया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से पुलिस को 3.23 किलो भुक्की मिली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें