फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संत कबीर के दोहे आज भी समाज को दे रहे दिशा

Wed, 11 Jun 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं के बल्लू मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम के दौरान फल वितरित करते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
कबीर जयंती पर कबीरपंथी सभा ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन

बल्लू मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने संत कबीर को अर्पित की श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। संत कबीरदास की जयंती के अवसर पर कबीरपंथी समाज सुधार सभा बिलासपुर की ओर से घुमारवीं के बल्लू मंदिर प्रांगण में हुआ, जिसकी शुरुआत झंडा रस्म के साथ हुई, जिसमें आसपास के गांवों से श्रद्धालु और समाजसेवी शामिल हुए।
विज्ञापन

सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णु राम ने संत कबीर के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने जात-पात और धार्मिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समाज को एकता, प्रेम और सादगी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कबीरदास के दोहे आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। संत कबीर ने यह सिखाया कि ईश्वर की प्राप्ति बाहरी पूजा से नहीं बल्कि सच्चे मन और सेवा भाव से होती है। अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं आज के समय में भी समाज को जोड़ने का माध्यम बन सकती हैं। अंत में संत को श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सभा के प्रधान कृष्ण चंद, उप प्रधान मुंशी राम, सचिव नैन सिंह, ओंकार, नुरातू राम, मनोहर लाल, प्रेमलाल, देशराज, पार्वती देवी, सुलोचना, राजदई, निशा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें