फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वॉलीबाल, खो-खो में सदर जोन ने मारी बाजी

Wed, 08 Oct 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
हटवाड़ में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल मैच में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बैडमिंटन में घुमारवीं-2, कबड्डी में घुमारवीं-1 विजेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में हुई अंडर-14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला झंडूता और सदर जाने के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सदर जोन ने 2-0 से जीत दर्ज की। कबड्डी का फाइनल मुकाबला घुमारवीं-1 और घुमारवीं-2 के बीच खेला गया, जिसमें घुमारवीं-1 विजेता बना। खो-खो का फाइनल मुकाबला सदर और घुमारवीं-1 के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सदर जोन के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला घुमारवीं-2 और झंडूता जोन के बीच खेला गया। इसमें घुमारवीं-2 ने जीत हासिल की। कुश्ती प्रतियोगिता में चांदपुर स्कूल विजेता और रघुनाथपुरा स्कूल उपविजेता बना। आज खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन होगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पांच जोन, 39 स्कूलों से 468 खिलाड़ी छात्र भाग ले रहे हैं। यह खिलाड़ी हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबाल, जूडो, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो, फुटबाल और कुश्ती में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें