फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लीड - लोक नृत्य और लोक गायन में सदर ब्लॉक विजेता

Mon, 24 Nov 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रस्तुति देती कलाकार। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय युवा उत्सव
विज्ञापन

चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर करेंगे जिले प्रतिनिधित्व

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय बिलासपुर की ओर से सोमवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। कहलूर खेल परिसर में हुए कार्यक्रम में हाई परफार्मेंस मैनेजर (एचपीएम) खेलो इंडिया केंद्र बिलासपुर डॉ. भावना चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में लोक नृत्य, लोक संगीत, पेंटिंग, कहानी लेखन, कविता लेखन तथा भाषण प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। लोकनृत्य व लोक गायन में सदर ब्लॉक, पेंटिंग में शैलजा और भाषण में आभा चंदेल पहले स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में शैलजा ठाकुर ने पहला और मीनाक्षी ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। कविता लेखन में आशा कुमारी पहले और कनिका कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं। कहानी लेखन प्रतियोगिता में आरती बंसल ने पहला स्थान हासिल किया। जिला खेल अधिकारी उत्तम डोड ने कहा कि इस प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में मीना वर्मा, अंजना, रवि प्रकाश और राजेश जसवाल शामिल रहे, जिन्होंने सभी प्रस्तुतियों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया। मुख्यातिथि डॉ. भावना चौहान ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इसके साथ ही युवाओं में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और पारंपरिक व आधुनिक कलाओं के संरक्षण एवं प्रोत्साहन को भी बढ़ावा देना है। इस मौके पर प्रभारी राज्य खेल छात्रावास एवं हैंडबाल प्रशिक्षक मनोज ठाकुर, हॉकी प्रशिक्षक प्रदीप कालिया, जूडो कोच सतपाल राणा, एथलेटिक्स कोच गोपाल ठाकुर, सर्वपाल और मीनू सहित अन्य मौजूद रहे।

बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रस्तुति देती कलाकार। स्रोत: डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें