फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सरकारी स्कूलों में आज से शुरू होगी पहली से आठवीं कक्षा की एसए-1 परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सात अक्तूबर तक चलेंगी परीक्षाएं, अगले सेमेस्टर में नहीं आएगा पुराना सिलेबस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में सोमवार से समेटिव असेसमेंट-1 (एसए-1) की परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से पूरे जिले के स्कूलों के लिए एक जैसे प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। सुबह 9:45 बजे विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र दिया जाएगा, जबकि 10 बजे उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी।
पहली से पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 1 अक्तूबर तक और छठी से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 7 अक्तूबर तक आयोजित होंगी। परीक्षा की समय सारणी सभी स्कूलों को पहले ही भेजी जा चुकी है। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार शैक्षणिक सत्र को दो सेमेस्टर में बांटा गया है। पहला सेमेस्टर पूरा होने के बाद अब तक पढ़ाया जा चुका सिलेबस अगले सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को नए सेमेस्टर में आगे के पाठ्यक्रम पर ही ध्यान केंद्रित करना होगा। इससे पढ़ाई के अतिरिक्त दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

हालांकि, बोर्ड कक्षाओं की महत्ता को देखते हुए पांचवीं और आठवीं कक्षा के लिए अलग व्यवस्था की गई है। इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को मार्च में होने वाली अंतिम परीक्षा में पूरे पाठ्यक्रम की तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें