- आर्ट ऑफ लिविंग ने मेन मार्केट में रुद्र पूजा का किया भव्य आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर की सिनेमा काॅलोनी में रुद्र पूजा का आयोजन किया गया। इसमें योग शिक्षक प्रवीण नरवाल, पंडित करुणाकर, पंडित किशोर से वैदिक पाठ द्वारा पूजा की गई।
यह पूजा आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा शिव मंदिर में सामूहिक रूप से बिलासपुर के कई लोगों के सहयोग से हुई। शिक्षिका रचना मेहता ने बताया कि रुद्र पूजा प्राचीन सनातन संस्कृति की वैदिक पद्धति है। सबसे पहले गुरु पूजा, गणपति पूजा, सूर्य, भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा क्रम से की जाती है। ईश्वर एक है, लेकिन उनके रूप अनेक हैं जो अलग-अलग शक्ति को दर्शाता है। रुद्र पूजा से पारिवारिक, सामाजिक एवं संपूर्ण प्रकृति की सुरक्षा और सुंदरता को बनाए रखने के लिए पहले गुरु से प्रार्थना की जाती है। फिर भगवान शिव की स्तुति करते हैं। रुद्र पूजा से 5 प्रकार के दोष समाप्त हो जाते हैं। गृह दोष, कर्म दोष, पितृ, प्रकृति और वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। इस अवसर पर टीचर प्रवीण नरवाल, प्रियंका शर्मा, मीरा भोगल, डीएस भोगल, राजीव गौतम, शिप्रा गौतम आदि साधक मौजूद रहे।