फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वारघाट में दो साल से उद्घाटन का इंतजार कर रहा पशु चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन
- 42 लाख खर्च करने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रही सुविधा
विज्ञापन

-विभाग दो जगह भर रहा है बिजली का बिल, उद्घाटन न होने से लग रही चपत

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट कस्बे में करीब 42 लाख रुपये खर्च करके पशु परीक्षण संस्थान एवं चिकित्सालय स्वारघाट का नवनिर्मित भवन पिछले दो साल से बन कर तैयार खड़ा है, लेकिन इसके उद्घाटन का इंतजार खत्म होने का नाम ही ले रहा है।
पिछले कई साल से पशु परीक्षण संस्थान स्वारघाट किराये के मकान में चल रहा है। जहां पर पशुपालन विभाग लाखों रुपये किराये के रूप में भुगतान कर चुका है। यही नहीं, नवनिर्मित भवन में भी बिजली का मीटर लगे हुए बहुत लंबा समय बीत चुका है। इस तरह से पशुपालन विभाग को दोनों जगह बिजली के बिलों का भुगतान करना पड़ रहा है। इस कथित लापरवाह रवैये के कारण प्रदेश सरकार के खजाने को लाखों रुपये की चपत लग रही है। किराये के मकान में चल रहे इस पशु चिकित्सालय में पशुपालकों के साथ ही संस्थान के स्टाफ को भी उद्घाटन नहीं होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पशु चिकित्सालय का पुराना भवन खंडहर हो जाने के बाद सरकार ने नए भवन के निर्माण कार्य शुरू करने के लिए करीब 42 लाख के बजट का प्रावधान किया था। हैरानी इस बात की है कि करीब दो साल पहले पशु चिकित्सालय भवन बनकर तैयार खड़ा है, लेकिन उद्घाटन न होने से लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सालय का अपना भवन नहीं होने के कारण पिछले कई साल से पशुपालकों को इलाज कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्वारघाट के राममूर्ति धर्माणी, तिलक राज, अजय कुमार, परमानंद, सुखदेव ठाकुर, श्यामलाल, राजेश कुमार ने प्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार से मांग की है कि स्वारघाट कस्बे के पशु चिकित्सालय के नव निर्मित भवन का जल्द उद्घाटन करके जनता को समर्पित किया जाए, ताकि स्थानीय पशुपालकों को पशुओं के इलाज के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। उप निदेशक पशु स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर विनोद कुंदी ने बताया कि ठेकेदार ने चिकित्सालय के भवन को अभी हैंड ओवर नहीं किया है। जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर सरकार से इसका उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें