फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालियां करलोटी में एसएमसी चुनाव पर घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गालियां करलोटी में एसएमसी का चुनाव रद्द करने के बाद इच्छानुसार प्रधान नियुक्त करने का आरोप लगा है। अभिभावक अमन मानकोटिया, जीवन शर्मा, मनीष पठानिया, राज कुमार और राजपाल ने बताया कि जब अभिभावकों ने चुनाव का बहिष्कार किया तो प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को धमकी दी कि बच्चों का भविष्य खराब कर देंगे।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि चुनाव के बारे में अभिभावकों को सूचना सही तरीके से नहीं र्दी। आरोप है कि अशिक्षित अभिभावकों के वोट अध्यापकों ने स्वयं डाल दिए। उन्होंने इसकी शिकायत 1100 पर भी कर दी है। ग्रामीणों ने चुनाव दोबारा सही प्रक्रिया से करवाने की मांग की है। उधर, पाठशाला के प्रधानाचार्य मुकेश गर्ग ने बताया कि चुनाव की सभी को सूचना दी गई थी और चुनाव संवैधानिक तरीके से करवाए गए हैं।
चुनावों में धांधली की शिकायत की जांच कर रहे रावमापा बरठीं के प्रधानाचार्य जगवीर जम्वाल ने बताया कि उन्होंने शिकायत ले ली है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें