फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों के निस्वार्थ सेवा भाव का परिणाम, नहीं थमा आरएसएस का विस्तार : डॉ. शालिनी

Sat, 11 Oct 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में पथ संचलन करते आरएसएस के स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
शताब्दी वर्ष पर आरएसएस ने मुख्यालय पर किया पथ संचलन, शस्त्र पूजन
विज्ञापन

नगर इकाई की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम, भाजपा नेता भी हुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर नगर इकाई बिलासपुर की ओर से शस्त्र पूजन और पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कत्थक भूषण डॉ. शालिनी ने बतौर मुख्यातिथि और विभाग संघचालक शांति स्वरूप ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
रौड़ा बास्केटबाल मैदान में हुएकार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पहले शस्त्र पूजन किया व फिर बिगुल की धुनों पर पांच किलोमीटर पथ संचलन किया। मुख्यातिथि डॉ. शालिनी ने कहा कि आरएसएस का 100 वर्ष तक निस्वार्थ भाव से देश व समाज के लिए कार्य करते रहना सराहनीय है। इसका ही परिणाम है कि 100 वर्षों के बाद भी संघ का विस्तार थमा नहीं है और यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि ऐसे ही सेवा व समर्पण के साथ देश व समाज के उत्थान में जुटे रहें। मुख्य वक्ता शांति स्वरूप ने कहा कि भारत को परम वैभव तक पुन: पहुंचाने और विश्व गुरु बनाने के लिए आरएसएस कार्यरत है। उन्होंने बताया कि संघ के आगामी कार्यों में अब पूरे प्रदेश में मंडल व बस्ती स्तर पर 1400 हिंदू सम्मेलन किए जाएंगे। स्वयंसेवक छोटी-छोटी टोलियों में हर घर तक जाएंगे व संघ की अब तक की यात्रा से अवगत करवाएंगे। सामाजिक सद्भाव बैठकें भी होंगी। युवाओं के लिए अलग कार्यक्रम होंगे और जिला स्तर पर प्रबुद्धजन गोष्ठियां भी होंगी। पर्यावरण सुरक्षा व स्वदेशी जीवन शैली पर भी कार्यक्रम होंगे। उन्होंने समाज के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे इन कार्यक्रमों का हिस्सा बनें व भारत को विश्वगुरू बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

भाजपा के बड़े नेता भी हुए कार्यक्रम में शामिल

कार्यक्रम में सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल भी संघ की पूर्ण गणवेश में शामिल हुए और पांच किलोमीटर पथ संचलन में भाग लिया। वहीं इस कार्यक्रम में अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। इसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य आरएसएस के सह उत्तर क्षेत्र कार्यवाह किस्मत कुमार, सह प्रांत प्राध्यापक प्रमुख संजीव, सह प्रांत शारीरिक प्रमुख मितिल, विभाग प्रचारक रोशन, भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री हरी राम, सह प्रांत समरसता संयोजक देवेंद्र, संत निरंकारी मिशन के बाल सत्संग प्रभारी सुदेश भट्टी, निरंकारी मिशन के ही हरनाम नड्डा, राजेंद्र भट्टी, आर्ट ऑफ लिविंग के मीडिया प्रभारी अरुण डोगरा, साहित्यकार कुलदीप चंदेल, विद्या भारती जिलाध्यक्ष अमीं चंद, 97 वर्षीय दिला राम भूप सिंह राजपूत, शामिल रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएसएस के नगर संघचालक सुरेंद्र सांख्यान ने की।

बिलासपुर में पथ संचलन करते आरएसएस के स्वयंसेवक। संवाद

बिलासपुर में पथ संचलन करते आरएसएस के स्वयंसेवक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें