फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश, समाज के हित में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा आरएसएस : संजय

Sun, 11 Jan 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
झंडूता के बलघाड़ में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
झंडूता के बलघाड़ में हुआ हिंदू सम्मेलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत बलघाड़ के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में स्वामी राजेंद्र गिरी महाराज मुख्यातिथि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक संजय मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य प्रवक्ता संजय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश और समाज के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में पंच परिवर्तन के उद्देश्य को लेकर आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम प्रेरणादायक होने के साथ मार्गदर्शन करने वाला भी है। यह राष्ट्र निर्माण के लिए समाज में लाए जाने वाले पांच प्रमुख बदलावों का एक समूह है। इनमें स्व-बोध, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। इनके माध्यम से अपनी संस्कृति व इतिहास के प्रति गर्व व जागरूकता लाने और स्वदेशी अपनाने, जातिगत भेदभाव व ऊंच-नीच को समाप्त करके सभी वर्गों में समानता व भाईचारे की भावना पैदा करने, बच्चों में संस्कार विकसित करके भारतीय पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने, वृक्षारोपण, जल संरक्षण व जैविक खेती को बढ़ावा देकर प्रकृति के साथ संतुलन बनाने और नागरिकों को अपने अधिकारों की तरह कर्तव्यों के प्रति जागरूक व जिम्मेदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके माध्यम से आरएसएस स्वदेशी व आत्मनिर्भर, सामाजिक रूप से समरस, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर, पर्यावरणीय रूप से संतुलित और नागरिक रूप से कर्तव्यनिष्ठ समाज का निर्माण करना चाहता है, ताकि देश का समग्र उत्थान हो सके। इस सार्थक आयोजन से समाज में जहां संस्कार, अनुशासन, सेवा, समर्पण और सकारात्मक परिवर्तन की चेतना और अधिक मजबूत होगी, वहीं युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए नई दिशा व ऊर्जा भी मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय महिला मंडल ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं जिसमें महिला मंडल धराड़, महिला मंडल मटेरी महिला मंडल बलजोल महिला मंडल कोलका महिला मंडल ठप्पर, महिला मंडल अमरोआ द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। इस मौके पर झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल, कैप्टन कृष्णु राम, कैप्टन सुरेश शर्मा, जरनैल सिंह चंदेल, आचार्य ईश्वर दत्त गर्ग, गोरख सिंह चंदेल, विजय शर्मा, ज्ञान चंद कपिल और सत्यपाल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें