फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ललवाण के पास शमशान घाट को जाने वाले रास्ता बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों को शव ले जाने में उठानी पड़ रही है परेशानी
विज्ञापन

- इसको लेकर ग्रामीण पहले भी कर चुके हैं प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत ललवाण गांव के पास रोहण खड्ड के किनारे बने श्मशानघाट जाने वाले रास्ते का नामोनिशान मिट गया। इससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
ललवाण गांव से गुजरने वाली सड़क के नवीनीकरण के दौरान श्मशानघाट को जाने वाले रास्ते पर डंगे का निर्माण कर दिया गया। इस कारण रास्ते का यहां नामोनिशान मिट गया था। जब डंगे का निमार्ण किया जा रहा तो लोगों ने सीढि़यां बनाने की मांग की थी, ताकि श्मशानघाट तक जाने के लिए लोगों को मुश्किल न उठानी पड़े। इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद भी लोगों ने आवाज उठाई। एक बुजुर्ग का शव सड़क के बीच रखकर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद प्रशासन ने रास्ता बनाने का आश्वासन दिया, लेकिन लोगों की यह समस्या आज भी ज्यों की त्यों है। आज भी सड़क से श्मशानघाट के रास्ते तक शव को उतारने के लिए झाड़ियों और कांटों के बीच से होकर निकलना पड़ता है। बरसात के समय तो शव को श्मशानघाट ले जाने के लिए यहां दिक्तत दो गुना बढ़ जाती है। स्थानीय निवासी वार्ड सदस्य प्रवेश शर्मा, अगरपाल, मदन लाल, हंसराज, कश्मीर सिंह, अमर नाथ, कुलदीप चंद, राजकुमार, पवन,
विज्ञापन
विज्ञापन

ओंकार, देवराज, संदीप, रमन, शिव, जगदीश, अमित, रत्न लाल, जगदीश ने बताया कि श्मशान घाट जाने वाले पैदल रास्ते का नामोनिशान मिट गया है। अब ऊंचे डंगे से नीचे उतरने के लिए कोई सुविधा नहीं है। विभाग ने वहां सीढि़यां या रास्ते के लिए इंतजाम करने की बात कही थी, लेकिन आज तक कोई इंतजाम नही हो पाया है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रत्न ने कहा कि मौके पर जमीन विवाद होने के कारण वहां रास्ते की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। फिर भी बात करके व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें