फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर चिकनी मिट्टी डालने के कारण फंसे वाहन, लोग परेशान

विज्ञापन
सड़क पर चिकनी मिट्टी डालने के कारण फंसे वाहन - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बरठीं(बिलासपुर)। बरठीं से तलाई सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के किनारे चिकनी मिट्टी डाली जा रही है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिले में दूसरी बारिश से सड़क के बीच में चिकनी मिट्टी से फिसलन हो गई है। जिससे दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

अभी सर्दी के मौसम की दूसरी ही बारिश हुई है। जिसमें दो बार यह मार्ग बंद हो गया। बल्हसीना के समीप डाली गई मिट्टी से रोड पर स्लिप होकर बस और ट्रक सड़क पर फंस गए हैं। जिसकी वजह से कई वाहनों की गति यहां आकर थम गई। थोड़ी सी बारिश से मिट्टी दलदल का रूप धारण कर रही है। वाहन चालकों राकेश कुमार, अश्विनी, राजेंद्र, मदन गोपाल, राजेश कुमार, सुभाष चंद, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, जोगिंदर सिंह, सुरेश सेन, पवन कुमार आदि ने बताया कि विभाग द्वारा जहां पर भी यह चिकनी मिट्टी डाली हुई है, वहां पर फिसलन है। उधर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुरजीत कैंथ ने बताया कि सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें