स्वारघाट के समीप दुर्घटनाग्रस्त पिकअप।
- फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 पर एसडीएम कार्यालय स्वारघाट को जाने वाली सड़क के पास बुधवार को तेज बारिश में पिकअप लुढ़की गई, लेकिन गनीमत रही जीप पेड़ से अटक गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर पिकअप पेड़ से न अटकती तो 50 फीट गहरी खाई में जा गिरती। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। चालक सुंदरनगर से टमाटर लेकर पंजाब की तरफ जा रहा था।
बताया जा रहा है कि दूसरी तरफ से गलत दिशा से आने वाले वाहन से बचाव करने के लिए चालक ने गाड़ी का टायर सड़क से बाहर कर दिया। भारी बारिश के चलते टायर फिसल गए और गाड़ी पलटकर खाई की तरफ लुढ़क गई, लेकिन वह पेड़ से अटक गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप चालक सुंदरनगर से टमाटर लेकर पंजाब की तरफ जा रहा था। जब वह स्वारघाट पहुंचा तो दूसरी तरफ से एक गाड़ी गलत दिशा से आई। गाड़ी को अपनी तरफ आते देखा तो पिकअप चालक ने अपनी गाड़ी सड़क से बाहर ली। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी। पिकअप का टायर फिसल गया और गाड़ी लुढ़क गई। गनीमत रही कि जिस स्थान पर पिकअप लुढ़की वहां पर एक पेड़ था। गाड़ी लुढ़ककर सीधे पेड़ में फंस गई। अगर गाड़ी 50 फीट गहरी खाई में गिर जाती तो जान-माल का नुकसान हो सकता था।
डीएसपी श्री नयनादेवी जी पूर्णचंद ने बताया कि इस संबंध में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। कहा कि पिकअप पेड़ से अटकी गई थी। इस कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। गाड़ी का चालक सुरक्षित है। गाड़ी में रखे टमाटर भी खराब नहीं हुए हैं।