फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर के ऋतिश ठाकुर का हिमाचल वित्त एवं लेखा सेवा में चयन

Sat, 13 Sep 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
कमांडर सज्जन कुमार
विज्ञापन
पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत चुके स्वर्ण पदक
विज्ञापन

अब 24 साल की उम्र में बने एचपीएफ एंड एएस के सबसे युवा सेक्शन ऑफिसर


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल ऋतिश ठाकुर का हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा (एचपीएफ एंड एएस) में चयन हुआ है। महज 24 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर ऋतिश ने नाम रोशन किया है।
निचली भटेड़ पंचायत के बघेड़ गांव के ऋतिश ठाकुर, पुत्र मंजीत सिंह सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से हैं। उनके पिता, दादा और परदादा सेना में सेवाएं दे चुके हैं। इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ऋतिश ने पुलिस सेवा को चुना और अब एचपीएफ एंड एएस जैसी प्रतिष्ठित सेवा में चयन पाकर नया इतिहास रचा। वे इस सेवा के अब तक के सबसे युवा सेक्शन ऑफिसर बने हैं।
विज्ञापन

अपने छोटे से सेवाकाल में ही ऋतिश ने कई उपलब्धियां अर्जित की हैं। फरवरी 2025 में झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में उन्होंने ऑफिस ऑटोमेशन (कंप्यूटर अवेयरनेस इवेंट) में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। वर्ष 2023 में भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए उन्हें डीजीपी डिस्क और साइबर इन्वेस्टिगेटर बैज से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ऋतिश सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी और पूरे परिवार को दिया है। उनका कहना है कि परिवार की प्रेरणा और वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन उन्हें लगातार आगे बढ़ने की शक्ति देता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें