फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का संशोधित शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैहल में 15 से 17 सितंबर तक कनिष्ठ बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

अक्तूबर में होंगी सांस्कृतिक और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय बिलासपुर ने अंडर-14 छात्र एवं छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं निर्धारित तिथियों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कनिष्ठ बालक वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं 15 से 17 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैहल में होंगी। वरिष्ठ बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं 18 से 19 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औहर में आयोजित की जाएंगी। इसी तरह कनिष्ठ बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं 21 से 22 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटवाड़ और वरिष्ठ बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं 23 से 24 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्होल में होंगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं। बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं 15 से 16 अक्तूबर और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं 17 से 18 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें