फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में 51 उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला राज्यस्तरीय सम्मान

विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षक मुख्यातिथि के साथ। संवाद
विज्ञापन
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने किया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश की ओर से घुमारवीं में राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेशभर से चयनित 51 उत्कृष्ट शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। मजबूत और विकसित भारत की नींव शिक्षकों के ज्ञान, समर्पण और संस्कारों पर टिकी है। शिक्षक विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों का संचार कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और अन्य शिक्षक भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित होते हैं। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया गया है। शिक्षक समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वर्तमान समय में शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्हें विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध भी देना है।
विज्ञापन

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि प्रकोष्ठ का उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं और सुझावों को उचित मंच तक पहुंचाना और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 51 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन कर उन्हें सम्मानित करना गर्व की बात है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

समारोह में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा, पद्मश्री सम्मानित हरिमन शर्मा, सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल, झंडूता विधायक जीतराम कटवाल और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें