फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में परीक्षा केंद्रों के आसपास 7 फरवरी को लगाए गए प्रतिबंध

Wed, 04 Feb 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम ने जारी किए आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी को किया जाएगा। यह परीक्षा राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में होगी।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से उपमंडलाधिकारी सदर (प्रोबेशनर) प्रियंका ने भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के अंतर्गत आवश्यक प्रतिबंध लगाए हैं। आदेश के तहत 7 फरवरी को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास सभी प्रकार की सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियां, जुलूस, रैलियां, नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही परीक्षा केंद्रों के निकट लाउडस्पीकर के उपयोग पर पूरी तरह से रोक रहेगी, ताकि ध्वनि प्रदूषण के कारण परीक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके अलावा परीक्षा दिवस पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य, टेंट या मंच लगाने अथवा हटाने का कार्य भी प्रतिबंधित रहेगा, जिससे परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक हलचल या अव्यवस्था न हो। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास हथियार, लाठी, गोला-बारूद, तलवारें या किसी भी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलना सख्ती से वर्जित रहेगा, ताकि किसी भी सुरक्षा संबंधी जोखिम को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें