फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चुनावी गारंटियों पर सरकार से मांगा जवाब, राज्यपाल को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को 1,500 रुपये और पांच लाख रोजगार के वादे पर स्थिति स्पष्ट करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। भाजपा जिला बिलासपुर के संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश सरकार की चुनावी गारंटियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। नायब तहसीलदार झंडूता के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों के क्रियान्वयन की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जनता से दस गारंटियां पूरी करने का वादा किया था। भाजपा ने सरकार से पूछा कि इनमें से कितनी गारंटियां पूरी हुई हैं और शेष वादों को पूरा करने की समयसीमा क्या है। महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये और पांच लाख रोजगार देने के वादे पर भी जवाब मांगा गया।
विज्ञापन

भाजपा संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रभाव पर चिंता जताते हुए युवाओं को इससे बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की गई। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तें सार्वजनिक करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहा कि ज्ञापन का उद्देश्य चुनावी वादों और जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करना है। इस अवसर पर झंडूता विधायक जीत राम कटवाल, भाजपा जिला बिलासपुर अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें