फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल तेंदुए का 5 घंटे चला रेस्क्यू

विज्ञापन
घायल तेंदुए का उपचार करती पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की टीम - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
पांच घंटे रेस्क्यू के बाद बचाई घायल तेंदुए की जान
विज्ञापन

बामटा पंचायत में वन विभाग को मिला घायल तेंदुआ
उपचार के बाद वन्यजीव पुनर्वास टृूटीकंडी भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/जुखाला। बिलासपुर जिले के बामटा में शनिवार सुबह एक घायल तेंदुआ मिला। स्थानीय ग्रामीण ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने वन विभाग की टीम को सूचित किया। करीब पांच घंटे बाद तेंदुए को रेस्क्यू कर चांदपुर पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे वन्यजीव पुनर्वास केंद्र टूटीकंडी भेजा गया।
मिली जानकारी अनुसार शनिवार सुबह करीब 7 बजे बामटा के रमेश शर्मा ने अपने घर से करीब 100 मीटर दूरी पर एक तेंदुआ बैठा हुआ देखा। उन्होंने देखा कि बड़ी देर से तेंदुआ एक ही जगह बैठा है और हिलडुल नहीं रहा है। उन्होंने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सदर पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग ने घायल तेंदुए को देखकर पशुपालन विभाग के चिकित्सकों को मौके पर बुलाया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंदीप कुमार, डॉ. मंदीप कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी जुखाला डॉ. विकास, कमल किशोर, रजनीश महाजन और प्रकाश चंद ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर घायल तेंदुए को बेहोश किया। तेंदुए को बेहोश करने के बाद उसे उपचार के लिए उपमंडलीय पशु चिकित्सालय चांदपुर ले जाया गया। जहां पर उसकी जांच और उपचार किया गया। चिकित्सक ने पाया कि इस तेंदुए की पिछली टांगों के मांस और हड्डियों में चोटें आई हैं। इसकी वजह से वह चलने के काबिल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
वन विभाग की टीम ने बामटा में घायल तेंदुए को रेस्क्यू किया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वन्यजीव पुनर्वास केंद्र टूटीकंडी भेज दिया गया है, क्योंकि यह तेंदुआ जंगल में छोड़ने के काबिल नहीं था।
अवणी भूषण रॉय, डीएफओ, बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें