फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नवनिर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मंत्री से की भेंट, रखे मुद्दे

Mon, 08 Jun 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में तकनीकी शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घुमारवीं में सुनी जन समस्याएं,अधिकांश का मौके पर किया निपटारा
विज्ञापन

जन समस्याओं का समयबद्ध निपटारा, ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता : धर्माणी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं में जन समस्याएं सुनीं और अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

जिन मामलों का तत्काल निपटारा नहीं हो सका, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर हल करने के निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान हाल ही में निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर अपनी पंचायतों और क्षेत्रों से जुड़े विकासात्मक मुद्दे उनके समक्ष रखे। बैठक में ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क संपर्क, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा तथा अन्य विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जन अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायतों के समग्र विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य विकासात्मक योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है ताकि कोई भी वर्ग वंचित न रहे। राजेश धर्माणी ने सभी विभागों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विभिन्न विकास संबंधी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर जनहित में शीघ्र उचित कदम उठाने का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें