फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टायरों की किल्लत से मिली राहत, अब डिपो के केवल चार बस रूट प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के बिलासपुर डिपो में टायरों की कमी से उत्पन्न संकट अब काफी हद तक कम हो गया है। कुछ दिन पहले जहां टायरों के अभाव में करीब 24 बसें खड़ी होने से लगभग 30 बस रूट प्रभावित हो गए थे, वहीं अब स्थिति में काफी सुधार आया है। वर्तमान में डिपो के केवल चार बस रूट ही प्रभावित हैं। अब नियमित रूप से टायर मिल रहे हैं और अतिरिक्त टायर उपलब्ध होते ही शेष रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
डिपो को अब प्रतिदिन नियमित आवश्यकता के अनुसार टायर उपलब्ध हो रहे हैं और उन्हें तुरंत बसों में लगाया जा रहा है। इससे अधिकांश बसों को दोबारा सड़कों पर उतार दिया गया है।
विज्ञापन

फिलहाल जामली-शिमला, नयना देवी-नंगल और घुमारवीं क्षेत्र के दो बस रूट ही प्रभावित हैं। पहले से खड़ी बसों को संचालन में लाने के लिए छह से आठ अतिरिक्त टायरों की आवश्यकता है। जैसे ही अतिरिक्त टायर मिलेंगे, इन रूटों पर भी बस सेवा बहाल कर दी जाएगी। हालांकि टायरों की समस्या कम होने के बावजूद बिलासपुर डिपो में चालकों और परिचालकों की कमी अब भी बनी हुई है। डिपो में 34 चालक और 30 परिचालकों के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

इसका सीधा असर कार्यरत कर्मचारियों पर पड़ रहा है। उपलब्ध चालक और परिचालकों को अतिरिक्त ड्यूटी और ओवरटाइम कर बस सेवाओं का संचालन बनाए रखना पड़ रहा है। इसके बावजूद निगम उपलब्ध संसाधनों के साथ अधिकतम बस सेवाएं संचालित करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें