फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कुकिंग प्रतियोगिता में रीना देवी रहीं पहले स्थान पर

Sun, 09 Mar 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-मिड-डे-मील कर्मचारियों के लिए हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

-सभी शिक्षा खंड से 13 प्रतिभागियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में रविवार को कुकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य मिड-डे-मील कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन

जिले के सभी शिक्षा खंडों में ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में पहले दो स्थान हासिल करने वाले 13 कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता में त्यूनखास स्कूल की रीना देवी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं ठौड़ू संदोली स्कूल की सरोज ने दूसरा, रंजना तीसरा, लघट की पुरुषोत्तमा देवी ने चौथा और नखलेहड़ा स्कूल की कमला ने पांचवां स्थान हासिल किया। पहले पांच स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक नरेश कुमारी के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में सदर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह, घुमारवीं-1 से सुनीता, घुमारवीं-2 की मीरा देवी, झंडूता से प्रेमलाल, स्वारघाट ये देवेंद्र और श्री नयना देवी से रोशनलाल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों द्वारा भोजन तैयार करने की प्रक्रिया जांचने के साथ ही उसकी गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन करते हुए मूल्यांकन किया। इस मौके पर मिड-डे-मील प्रभारी रेजु कुमारी और रितु शर्मा सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें