फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मलेरकोटला के रजाक ने जीता बड़ी माली का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
-महावीर अखाड़ा समिति ने किया दंगल का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। महावीर अखाड़ा दंगल समिति ने दंगल का आयोजन ग्राम पंचायत दाबला में किया। इसकी अध्यक्षता अभिषेक सोनी ने की। इसमें हिमाचल, पंजाब, दिल्ली के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दंगल के मुख्य अतिथि राजपाल शर्मा रहे। उन्होंने दंगल समिति को 11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

छोटा माली का फाइनल मुकाबला घुमारवीं के राजेंद्र और सूरज के बीच हुआ। इसमें घुमारवीं के राजेंद्र विजयी रहे। दंगल समिति ने विजेता को 7100 रुपये और उपविजेता को 5100 रुपये इनाम दिया। बड़ी माली के फाइनल मुकाबले में मलेरकोटला के रजाक विजेता और दिल्ली के मोंटी उपविजेता रहे। विजेता पहलवान को 15 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये समिति ने दिए। दाबला केसरी में मोहित ने पहला और गौरव ने दूसरा स्थान हासिल किया। दंगल कमेटी में वरिष्ठ उप प्रधान दीनानाथ शर्मा, उप प्रधान उदित भारद्वाज, महासचिव नितेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, सचिव मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें