फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग ने तय किए रबी सीजन के लिए बीजों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कृषि विभाग जिले के किसानों को उत्तम किस्म का बीज देने के लिए प्रतिबद्ध है। रबी सीजन के लिए कृषि विभाग बिलासपुर ने सभी किस्मों के बीजों की उपलब्धता ब्लॉक स्तर पर कर दी गई है। जिला के किसान इन बीजों को नजदीक के कृषि विक्रय केंद्रों से ले सकते हैं। विभाग द्वारा इन बीजों के दाम तय कर दिए हैं।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप सिंह पटियाल ने बताया कि मूली संकर प्रजाति के बीज का दाम 1155 रुपये प्रति किलोग्राम, मटर प्रजाति आजाद पी-1 का दाम 117 रुपये प्रति किलोग्राम, मटर किस्म अरकल का दाम 125 रुपये प्रति किलोग्राम, लहसुन का दाम 205 रुपये प्रति किलोग्राम, सरसों का दाम 110 रुपये प्रति किलोग्राम, शलगम 375 रुपये प्रति किलोग्राम, मैथी 160 रुपये प्रति किलोग्राम, गोभी प्रजाति पूसा, स्नोबाल के-1 पिछड़ी प्रजाति 2850 रुपये प्रति किलोग्राम, गाजर 490 रुपये प्रति किलोग्राम, पालक 105 रुपये प्रति किलोग्राम, चाइनीज सरसों 320 रुपये प्रति किलोग्राम, धनिया 210 रुपये प्रति किलोग्राम, चना 88 रुपये प्रति किलोग्राम, अलसी 110 रुपये प्रति किलोग्राम, बरसीम प्रजाति मेस कवि 127 रुपये प्रति किलोग्राम तथा ओट्स प्रजाति कैंट 57.50 रुपये प्रति किलोग्राम दाम तय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन बीजों पर अनुदान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, उत्तम चारा उत्पादन योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना तथा राष्ट्रीय आपदा कोष के तहत दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग के पास बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त गेहूं के बीज भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए ब्लॉक में कार्यरत कृषि विकास अधिकारी व कृषि प्रसार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें