फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गए माता-पिता से बेटों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना के तहत जोल गांव में बेटों द्वारा अपने माता-पिता को पीटने व गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पिछड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घराण के गांव जोल की एक वृद्ध महिला ने अपने पति के साथ तलाई पुलिस को अपने बेटों के विरुद्ध शिकायत पत्र दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उन्होंने अपने दोनों बेटों को 2-2 बिस्वा जमीन दे रखी है तथा वह उनसे अलग रहते हैं। मंगलवार को जब वह और उसका पति अपने खेतों में खेती बाड़ी का कार्य करने गए तो दोनों बेटे वहां आ गए तथा उन्हें डराने धमकाने लगे। इतना ही नहीं बेटों ने गाली-गलौज भी की। वहीं जब वे बिना कुछ कहे घर की तरफ आने लगे तो दोनों बेटों ने उनका रास्ता रोक कर धक्का-मुक्की व मारपीट की। जिससे दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें