फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रैंप-लिफ्ट से सुगम होगी नयना देवी मंदिर की राह, 2027 तक पूरा होगा काम

विज्ञापन
मंदिर न्यास की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
दिव्यांगों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलेगी राहत,31 मार्च तक पूरे परिसर को बाधारहित बनाने का लक्ष्य
विज्ञापन

उपायुक्त ने की मंदिर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी मंदिर परिसर को दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पूरी तरह सुगम और बाधारहित बनाने की दिशा में काम तेज कर दिया गया है। मंदिर न्यास ने 31 मार्च 2027 तक पूरे परिसर को सुलभ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गुफा पार्किंग से मुख्य मंदिर तक एंड-टू-एंड सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए रैंप और लिफ्ट का निर्माण किया जा रहा है। श्री नयना देवी जी मंदिर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सोमवार को बचत भवन में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता आयुक्त मंदिर एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि गुफा पार्किंग से कृपाली कुंड तक रैंप का निर्माण पूरा हो चुका है और श्रद्धालुओं के लिए सुविधा शुरू कर दी गई है। अब कृपाली कुंड से लंगर भवन तक फ्लाईओवर के निर्माण के लिए करीब 1.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके निर्माण के बाद लिफ्ट और रैंप के माध्यम से मुख्य मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास के अन्य भवनों और परिसरों में भी चरणबद्ध तरीके से आवश्यक सुगम्यता सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के दौरान किसी भी तरह की शारीरिक परेशानी से बचाना है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त रूपिंदर कौर, मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम श्री नयना देवी जी धर्मपाल, सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा मुनीष सरीन, मंदिर अधिकारी चतर सिंह सहित मंदिर न्यास के तकनीकी कर्मचारी मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी
राहुल कुमार ने बताया कि 28 अप्रैल 2025 से 27 अगस्त 2026 तक करीब तीन करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इनमें से अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि शेष कार्य प्रगति पर हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोलांवाला टोबा से पड़ो का परौंण तक पैदल मार्ग पर हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। गुफा से मंदिर तक कैनोपी की मरम्मत का कार्य भी पूरा किया गया है। इसके अलावा गुफा पार्किंग से मंदिर तक पैदल रास्ते का निर्माण और स्मार्ट सोलर सॉल्यूशन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। अन्य विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी विभिन्न चरणों में चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें