फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बोरी दौड़ में गौरव और लतिका रहे पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जेजवी स्कूल में खेल दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा, रस्साकशी में शिक्षकों ने भी आजमाया दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवी के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने खेल दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य धर्मपाल शर्मा ने की। खेल दिवस का शुभारंभ मुख्यातिथि अनिल शर्मा ने मां सरस्वती के चरणों में ज्योति प्रज्वलित करके और मेजर ध्यान चंद जी को पुष्प अर्पित करके किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेल दिवस की शुरुआत छठी कक्षा के छात्रों की बोरी दौड़ को हरी झंडी दिखा कर की। छठी कक्षा में गौरव और लतिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा की तीन टांग दौड़ में रोहित और आशीष पहले स्थान पर रहे। आठवीं कक्षा के छात्र कार्तिक मेंढक दौड़ और छात्राओं में निशिता बतख दौड़ में पहले स्थान पर रही। नवमी कक्षा की चम्मच दौड़ में अनन्य पहले, अन्वी दूसरे और शगुन तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर में 10वीं कक्षा की सुहानी, 11वीं कक्षा की प्रतिष्ठा और 12वीं कक्षा की रितिका शर्मा पहले स्थान पर रही। 11वीं कक्षा के रितिक की टीम ने समोसा दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में अब्दुल कलाम सदन पहले स्थान पर रहा। रस्साकशी में शिक्षकों की टीमों ने बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। कड़े मुकाबले में शिक्षक मनसा राम की टीम ने मोहिंदर सिंह की टीम से विजय प्राप्त की। समापन समारोह के मुख्यातिथि चंद्रकांता राणा ने विद्यार्थियों को संपूर्ण शारीरिक विकास के लिए खेलों में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कमेटी के संयोजक सतीश कुमार शर्मा, राकेश गर्ग, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें