शाहतलाई में आयोजित रामलीला का दृश्य। संवाद
शाहतलाई में रामलीला मंचन से दर्शकों की आंखें हुईं नम
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई मंदिर प्रांगण में आयोजित रामलीला में श्री राम के राजतिलक की घोषणा से राम के 14 वर्षों के वनवास तक के दृश्य भावनात्मक तरीके से मंचित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत राजा दशरथ द्वारा मंत्री परिषद में सलाह-मशिवरा करते हुए वृद्धावस्था को देखते हुए श्री राम को उत्तराधिकारी घोषित करने के दृश्य से हुई। इसी बीच मंथरा के कैकई को भड़काने का दृश्य मंचित किया। मंथरा के बहकावे में आई कैकई का कोप भवन में प्रवेश और दशरथ के साथ संवाद के दौरान पंडाल में बैठे दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
कैकई के दो वरदान मांगने पर दशरथ ने उन्हें पूरा करने का वचन दिया। राम ने पिता के वचनों का पालन करते हुए वनवास स्वीकार किया। वे सीता तथा लक्ष्मण का वन रवाना हुए। इन दृश्यों से दर्शक भाव-विभोर हो गए।