भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने की कार्यकारिणी घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं और अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बड़ी बलौर झंडूता से राकेश चंदेल, हटवाड़ घुमारवीं से प्रकाश चंद, देलग सदर से बाबूराम,मैहथी से इंद्र सिंह, चांदपुर से कांति ठाकुर, बरठीं झंडूता से अजय कुमार को उपाध्यक्ष बनाया।
उन्होंने दून घुमारवीं से विवेक सांख्यान, मसौर सदर से विकास गोल्डी को मोर्चा का महामंत्री बनाया। बताया कि जुखाला से सुखराम सोढी, पनौल घुमारवीं से मंजीत ठाकुर, माकड़ी से विनोद कुमार, खारसी से बाबू राम शर्मा, लैहड़ झंडूता से सुरेश कुमार व रोहल झंडूता से ओंकार सिंह सचिव का दायित्व निभाएंगे। उन्होंने कल्लर से गोरख सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष, बंदला सदर से राम प्रकाश को कार्यालय सचिव, ननावां से रमेश चंद मीडिया प्रभारी, मतनोह स्वारघाट से परमानंद को सह मीडिया प्रभारी, सदर द्रोबड़ से परमानंद, डडोह नयनादेवी से गुरबचन और बिल्ला से गुरवंत ठाकुर को प्रवक्ता, घराड़सानी झंडूता से विजय चंदेल को सोशल मीडिया व आईटी प्रभारी, साई ब्राह्मणा से रामानंद शर्मा को सह सोशल मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा है। उन्होंने श्री नयनादेवी जी अपर से महेंद्र ठाकुर, कचौली श्री नयनादेवी जी लोअर मंडल से महेंद्र ठाकुर, जकातखाना झंडूता मंडल से राजेश मैहता, घुमारवीं मंडल से देशराज शर्मा और सदर मंडल से दिलाराम को किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त मंडल से प्रदेश व जिला मोर्चा, कार्यकारिणी में पदाधिकारी और सदस्य इस मोर्चा के स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे।