फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेंशनर वेलफेयर संघ भराड़ी के राज कुमार दोबारा बने प्रधान

Fri, 20 Dec 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- लंबित मांगों के समाधान के लिए संयुक्त सलाहकार समिति का गठन करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर संघ भराड़ी इकाई की बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता इकाई के प्रधान राज कुमार शर्मा ने की। बैठक में नई कार्यकारिणी गठित की गई।
विज्ञापन

प्रधान राज कुमार शर्मा ने पहले पिछले तीन साल के आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा। इसके बाद कार्यकारिणी को भंग करते हुए आगामी तीन साल के लिए नई कार्यकारिणी के गठन के चुनाव करवाने का फैसला लिया। चुनाव अधिकारी के रूप में जिला महामंत्री चेत राम वर्मा और सह चुनाव अधिकारी के रूप में सचिव नरोत्तम दत्त धीमान को अधिकृत किया गया। चुनाव सर्व समिति से करवाए गए। राज कुमार शर्मा को दोबारा प्रधान बनाया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उप प्रधान रवि कुमार शर्मा, उप प्रधान हुकम चंद गौतम, चमन लाल जस्वाल, बलदेव सिंह चौहान, बेशर चंद धीमान, सचिव प्रेम सागर लखनपाल, सह सचिव सुरेश कुमार शर्मा, वित्त सचिव कुलवंत सिंह ठाकुर, सह सचिव नरेश शर्मा, संगठन सचिव लेख राज शर्मा, प्रेम सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार दीवाना राम चौधरी, सलाहकार तरसेम सिंह पठानिया, लेखा परीक्षक प्रकाश चंद धीमान, सह लेखा परीक्षक मनोहर लाल शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए जिला महामंत्री चेतराम वर्मा ने पेंशनर हित में कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक पेंशनर सदस्यों को जोड़ने की सलाह देते हुए कार्य करने को कहा गया। नवनियुक्त प्रधान राज कुमार शर्मा ने सरकार से आग्रह किया कि पेंशनरों की लंबित मांगो के समाधान के लिए संयुक्त सलाहकार समिति का गठन करे और पहली जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनर सबसे ज्यादा पीड़ित हैं, उनके देय आर्थिक लाभ का सरकार तुरंत भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें