पडयालग की निक्की देवी अपने घर की टूटी दीवार दखाते हुए।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के पडयालग गांव में एक मकान में बारिश का पानी घुस गया। एक कमरे की दीवार भी गिर गई है। बारिश के पानी से मकान की हालत खराब हो गई है।
जानकारी के अनुसार पडयालग गांव में निक्की देवी पत्नी प्रेम लाल के घर में बारिश का पानी घुस गया। निक्की देवी ने बताया कि वीरवार रात को हुई बारिश से मकान में पानी घुस गया। कमरों में पानी भर गया है। पूरी रात कमरों से पानी निकालते रहे। वहीं एक कमरे की दीवार भी गिर गई है। हलका पटवारी सतीश कपूर ने बताया कि मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेने के बाद रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।