घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत बल्ह चुराणी पंचायत के गैहरा गांव की महिला ने जेठ और जेठानी पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार महिला ने घुमारवीं पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि शनिवार रात उसके जेठ और जेठानी ने उसे कमरे से बाहर निकाल दिया। जेठ और जेठानी ने मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।