फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर की दिवांशी प्रथम

विज्ञापन
पनौल में राज्य स्तरीय कैडेट जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ मंत्री राजेंद? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्य स्तरीय कैडेट एवं जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता बिलासपुर के पनौल में रविवार को हुई।
विज्ञापन

कैडेट बॉयज 45 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के साहिल प्रथम, बिलासपुर के अंकुश द्वितीय, 48 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के बलराम प्रथम, बिलासपुर के शुभम द्वितीय, 51 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के आदित्य शर्मा प्रथम, ऊना के अंकुश दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 55 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के विशाल जसवाल प्रथम, कांगड़ा के डिंपल दूसरे स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम में मंडी के भारत भूषण प्रथम और बिलासपुर के आर्यन द्वितीय, 65 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के अजय प्रथम, सोलन के जसप्रीत द्वितीय, 71 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के विजय प्रथम, बिलासपुर के पंकज द्वितीय, 80 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के निशांत प्रथम, चंबा के राजीव कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 92 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के सूर्या सिंह बंसल प्रथम, बिलासपुर के साहिल द्वितीय रहे। 110 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के रोहित प्रथम, बिलासपुर के हिमांशु द्वितीय रहे।
विज्ञापन

वहीं महिला वर्ग में 59 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन की प्रियंका प्रथम, शिमला की नेहा द्वितीय, 62 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर की अभिलक्षा प्रथम, 65 किलोग्राम में बिलासपुर की ऋषिका, 68 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर की दिवांशी प्रथम, 72 केजी में हमीरपुर की कृतिका प्रथम, 76 केजी में मंडी की आंचल प्रथम रहीं। वहीं जूनियर गर्ल्स प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर की रितिका प्रथम, हमीरपुर की श्रेया शर्मा द्वितीय, 53 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर की मनीषा प्रथम, बिलासपुर की शबनम द्वितीय, 55 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी की कुसुम लता प्रथम, बिलासपुर की सोनल कुमारी द्वितीय, 57 किलोग्राम भार वर्ग में शिमला की ज्योति प्रथम, बिलासपुर की शिवानी ठाकुर द्वितीय रहीं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की। मंत्री ने प्रदेश कुश्ती संघ को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। प्रतियोगिता में लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों के लगभग 200 पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें