फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा जिलाध्यक्ष को आज भी नहीं मिल सकी जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष मोहम्मद याकूब खां की जमानत अर्जी बुधवार को भी खारिज हो गई है और कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। गुरुवार को फिर मामले की सुनवाई होगी और जमानत मिलने की संभावना: जताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला भट्टीटोला निवासी मोहम्मद याकूब खां प्रसपा के जिलाध्यक्ष हैं। प्रसपा के जिला महासचिव मोहम्मद अनस खां के मुताबिक, करीब 25 साल पहले प्रसपा जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी में थे और ग्राम टांडा हुरमतनगर में चुनाव के दौरान उनका एक अधिकारी से विवाद हो गया था। अधिकारी ने उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं में रिपोर्ट लिखाई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वह अदालत में कुछ तारीखों पर नहीं जा सके थे तो कोर्ट ने उनका गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। उन्होंने एक मार्च को कोर्ट में सरेंडर किया था, मगर कोर्ट ने उन्हें जमानत नहीं दी थी और जेल भेज दिया था। बुधवार को भी उनके अधिवक्ता ने जमानत के लिए अर्जी सीजेएम की अदालत में लगाई, जहां अदालत ने उनकी अर्जी को खारिज कर गुरुवार को सुनवाई करने की तारीख मुकर्रर कर दी और उन्हें जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें