फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नेपाल में फंसे बिलासपुर के लोगों की जानकारी दे प्रशासन को

विज्ञापन
विज्ञापन
डीईओसी ने हेल्पलाइन डेस्क किया सक्रिय, 1077 समेत चार फोन नंबरों पर करें संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ के बाद जिला प्रशासन ने वहां गए बिलासपुर के लोगों के परिजनों से संपर्क करने की अपील की है। यदि कोई परिजन नेपाल में फंसा, लापता या प्रभावित है तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें।
जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) ने हेल्पलाइन डेस्क सक्रिय किया है। परिजन आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1077 के अलावा 01978-224901, 01978-224902, 01978-224903 और 01978-224904 पर संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल नंबर 94594-57061 और ईमेल ddmabilaspurgmail.com पर भी जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि प्राप्त जानकारी के आधार पर डीईओसी संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों से समन्वय कर लापता या प्रभावित लोगों की तलाश और सहायता के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगा। उन्होंने परिजनों से जल्द से जल्द सही जानकारी साझा करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें