फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई ऑफिस के बाहर ग्रामीण्ााें का ध्ारना

Mon, 15 Feb 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुखर से नौणी सड़क की खस्ताहालत के विरोध में सेव माउंट संस्था के बैनर तले ग्रामीणों ने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर लोगों जोरदार नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने संस्था से जुड़े लोगों से इसके बाद बातचीत की और संबंधित अनुभाग के एसडीओ को जल्द सड़क की मरम्मत का कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए।

सेव माउंट संस्था ने सड़क की खस्ताहालत पर चिंता जाहिर की है। कुछ दिन पहले इसको लेकर ब्रह्मपुखर में संस्था से जुड़े लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर चक्का जाम भी किया था।

सोमवार को संस्था के बैनर तले लोगों ने शहीद स्मारक से एसई कार्यालय तक रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एसई कार्यालय के बाहर धरना दिया गया।

संस्था का कहना है कि सड़क की खस्ताहालत के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नम्होल, जुखाला, शिकरोहा, मलोखर, खारसी, रानी कोटला, दयोथ के लोग परेशान है।
विज्ञापन


ट्रक ऑपरेटरों को भी इससे नुकसान झेलना पड़ रहा है। सेव माउंट की ओर से प्रधान पवन ठाकुर ने अधीक्षण अभियंता से मांग की कि सड़क का कार्य अपने हाथों में लेकर इसकी समीक्षा की जाए।

लोक निर्माण विभाग के एसई ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनने के बाद सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि सड़क पर जल्द पेच वर्क किया जाए।

पवन कुमार ने बताया कि विभाग ने नौणी से ब्रह्मपुखर सड़क पर मंगलवार से ही मजदूर, अधिकारी और मशीनरियां भेजने की हामी भरी है।

विभाग ने 20 दिन के भीतर टारिंग का कार्य पूरा करने की भी बात कही है। वहीं, यह भी सख्त आदेश दिए कि सड़क पर पड़े गड्ढों में मिट्टी न भरी जाए।

प्रदर्शन में संस्था मुख्य सलाहकार रजनीश शर्मा, मनोहर ठाकुर, गोपाल नड्डा, अश्वनी ठाकुर, आम प्रकाश, गोपी शर्मा, एडवोकेट अजय सहगल, दीपक महाजन, चमन चौधरी, मोनू सिंह, मदन ठाकुर और अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


लोनिवि के अधीक्षण अभियंता डीसी चौहान ने बताया कि सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस बारे एसडीओ को निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें