फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदानों में ब्लास्टिंग से मकानों में आ रही दरारें

Mon, 15 Feb 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीसी कंपनी की क्षेत्र में की जा रही बेतरतीब ब्लास्टिंग से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हालात यह है कि कंपनी द्वारा की जा रही ब्लास्टिंग से धौण कोठी, बलोह सहित आसपास के गांवों में रह रहे लोगों के मकानों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


धौण-कोठी पंचायत परिसर में सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक यह मुद्दा जारों-शोरों से उठा। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा ने की।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस सचिव, प्रधान पंचायत धौण-कोठी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने  बताया कि समस्याओं का निदान न होने से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।

सड़क, पानी और असंवैधानिक तरीके से हो रही एसीसी के खदान क्षेत्र में ब्लास्टिंग से धौण-कोठी, बलोह और कुननु गांव में रह रहे लोगाें के मकानों को नुकसान भारी नुकसन पहुंच रहा है।
विज्ञापन


इससे लोगों को जीना मुहाल हो गया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा ने कांग्रेस सचिव एवं पंचायत प्रधान को प्रस्ताव के माध्यम से मांगों को भेजने की बात कही।

यहां जारी बयान में तेजस्वी ने कहा कि समस्याओं का हल करने के लिए मामले विधायक को भेजे जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़े जाएं।

उन्होंने विधायक द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि पूरे सदर क्षेत्र में समान विकास करवाया जा रहा है।

उन्होंने सभी पंचायतों में कार्यकर्ताओं के साथ इस प्रकार के आयोजन की बात कही। इस अवसर पर रिजनल परिवहन प्राधिकरण सदस्य बंत सिंह चंदेल, वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य गोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस राजकुमार वर्मा, पंचायत उपप्रधान शंकर सिंह, गोरखू राम, अंजना ठाकुर, बीडीसी सदस्य सुरजीत सिंह, महिला मंडल प्रधान सुखा देवी, माया देवी और रचना देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें