फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गोशाला में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख

Thu, 15 May 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बाड़ी मझेड़वा में गोशाला में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
घुमारवीं की ग्राम पंचायत बाड़ी मझेडवां में घटी घटना
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया आग पर काबू

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ी मझेड़वां के गांव बाड़ी मझेडवां में वीरवार को दिन के समय एक गोशाला में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है। रामपाल राणा की गोशाला में अचानक आग भड़क उठी। आग से उठे धुएं को देखकर स्थानीय लोगों को आग की सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी गोशाला को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति गंभीर होती देख ग्रामीणों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक गोशाला पूरी तरह जल चुकी थी। गोशाला में रखी बांस की लकड़ी, करीब सौ घास के गठ्ठर, मकई के गठ्ठर, एक बिजली की मोटर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में शुरूआती तौर पर लगभग 30 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह की जानी नुकसान नहीं हुआ, जो बड़ी राहत की बात रही, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक झटका जरूर लगा है। पंचायत प्रधान पंकज चंदेल ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रारंभिक तौर पर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें