फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही तरक्की और खुशहाली संभव : डॉ. अख्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान आयोग की बैठक में 70 प्रतिनिधियों ने लिया भाग
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य डॉ. शाहिद अख्तर ने किया मार्गदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान आयोग की बैठक का आयोजन शनिवार को बिलासपुर में किया किया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य शाहिद अख्तर ने की। इस बैठक में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और अभिभावक शिक्षक संघों के 70 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान शाहिद अख्तर ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं का राष्ट्र निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा से ही तरक्की और खुशहाली संभव है। इसलिए उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से आग्रह किया कि राष्ट्र निर्माण के लिए प्रत्येक को शिक्षित करना सभी का लक्ष्य है। प्रारंभिक शिक्षा अपनी मातृभाषा में ही होनी चाहिए। सभी को मिलकर इसकी पैरवी करनी चाहिए। इस बात का वर्णन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी किया है। उन्होंने कहा कि कट्टरता के लिए किसी धर्म में कोई स्थान नहीं है। संवाद ही एक मात्र सर्व धर्म समभाव का रास्ता है। उर्दू मीठी जुबान है, लेकिन लोगों की रुचि न होने के कारण शिक्षा ढांचे से लुप्त होने के कगार पर है, इसलिए हम सब को मिल कर इसका संवर्धन करना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव हिमालय परिवार ऋषि वालिया, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा, अमित कुमार, विनोद राय, सुशील पुंडीर, अनीश ठाकुर, मुहम्मद ज़कारिया, माजिद मुहम्मद सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें